गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में शुक्रवार को एक घंटे तक सर्वर धीमा रहने से कामकाज प्रभावित हुआ। इसकी वजह से कई लोग बिना काम कराए ही मायूस होकर लौट गए। मुख्य प्रधान डाकघर में दूरदराज से रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने कार्य से आते हैं। डाकघर में शुक्रवार को दोपहर बाद सर्वर की गति धीमी हो गई। करीब एक घंटे तक गति धीमी रहने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोगों का कार्य प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हुई जो दूर दूर से स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने के लिए आए थे। ऐसे लोगों को डाक घर में अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से सर्वर की गति धीमी हो गई। कुछ देर बाद सर्वर की गति सही हो गई। इसके बाद कार्य सुचारू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.