हाजीपुर, जनवरी 5 -- महुआ। ए.सं. सर्वर डाउन रहने के कारण पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण में दिक्कत आ रही है। वह अपने निकटतम साइबर कैफे पर पहुंचकर जीवन प्रमाणीकरण करना तो चाहते हैं, लेकिन सर्वर आड़े हाथों आ रही है। हालांकि सोमवार को सर्वर कुछ देर के लिए ठीक हुआ तो पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। इस समय केवाईसी कराने के लिए हर साइबर कैफे पर पेंशनधारियों की भीड़ हो रही है। महुआ के सिंघाड़ा, गोविंदपुर, छतवारा, कुशहर, रानीपोखर, बेलकुंडा, हरपुर, पहाड़पुर सहित विभिन्न जगहों के साइबर कैफे पर पेंशनधारियों की भीड़ केवाईसी करने के लिए रही। यह भीड़ पिछले एक सप्ताह से हो रही है। महुआ - 03 - साइबर कैफे पर केवाईसी करने के लिए पेंशनधारियों के भीड़।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.