वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी। जिला अस्पताल में सोमवार को सर्वर ठप होने से सीटी स्कैन नहीं हो पाए। इससे 20 से अधिक मरीज लौट गए। जिन मरीजों को जरूरत थी उन्हें निजी अस्पताल में जांच करानी पड़ी। सीटी स्कैन प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि सर्वर की गड़बड़ी से ऐसी समस्या आई। विभाग के इंजीनियर लगे हुए हैं। जल्द समस्या का हल निकल जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...