बुलंदशहर, मई 8 -- सर्वर में तकनीकी समस्या के चलते गुरुवार को रजिस्ट्रार विभाग में कार्य प्रभावित हो गया। रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को दिनभर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान करीब 14 रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दिनभर रफ्तार कम होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे अधिकारी और बाबू भी परेशान दिखे। नगर के राजे बाबू रोड स्थित रजिस्ट्री विभाग में रोजाना 35 से 40 मकान, दुकान, जमीन आदि की रजिस्ट्री होती है। यहां रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की सुबह से भीड़ लग जाती है, लेकिन कई बार बेवसाइट न चलने के कारण लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं। बेवसाइट की धीमी रफ्तार से कभी भी रजिस्ट्री अटक जाती हैं। लोगों की मानें तो आए दिन यह समस्या देखने को मिलती है। जिससे कई बार परेशान होकर वापस लौटना पड़ता है। गुरुवार को भी यही समस्या देखने को मिली। बेवसाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.