गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्य प्रधान डाकघर में शनिवार को सर्वर डाउन रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों का कार्य काफी समय तक प्रभावित रहा। इस दौरान कई लोग वापस बिना कार्य के ही लौट गए। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में रोजाना सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो जाता है। डाकघर में स्पीड पोस्ट से लेकर पार्सल एवं विभिन्न योजनाओं में खाता खोला जाता है। मुख्य डाकघर होने के चलते दूर-दूर से लोग यहां अपने कार्य से आते हैं। लेकिन डाकघर में सर्वर डाउन रहने रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को भी डाकघर में कुछ समय के लिए सर्वर डाउन रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इससे डाकघर में भीड़ बढ़ गई। स्पीड पोस्ट से लेकर पार्सल बुक करने के लिए आए लोगों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। इनमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.