गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में शनिवार को करीब एक घंटे तक सर्वर डाउन रहा। इस वजह से विभिन्न कार्यों से आए लोगों का कार्य भी प्रभावित हुआ। मुख्य प्रधान डाकघर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं में खाता खुलवाने के लिए आते हैं। वहीं, यहां स्पीड पोस्ट, पार्सल भी बुक किया जाता है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को दोपहर में करीब एक घंटे तक सर्वर डाउन रहा। इस वजह से लोगों का कार्य प्रभावित हुआ। कई लोग बिना कार्य के लिए वापस लौट गए। वहीं, डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि कई बार तकनीकी कारणों से सर्वर डाउन हो जाता है जो कुछ समय बाद सही हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...