लोहरदगा, दिसम्बर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में आयोजित होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, लोहरदगा द्वारा आयोजित इस विवाह समारोह में 200 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। विवाह समारोह के मुख्य अतिथि डीसी डा ताराचंद , एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीएफओ, डीडीसी समेत कई पदाधिकारी शामिल रहेंगे। सामूहिक विवाह समारोह समाहरणालय के समक्ष मैदान में होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने कहा कि विभिन्न समुदायों के वर-वधू का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा लगातार सामूहिक विवाह का आयोजन करते हुए न ...