लखनऊ, फरवरी 8 -- गोमती नगर विपुल खंड के ब्रह्माकुमारीज की ओर से सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न धर्मों के बीच आपसी सद्भाव, सहिष्णुता व मानव धर्म की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ तीन मिनट के मौन ध्यान के साथ हुआ, जिसके माध्यम से विश्व शांति की भावना को जागृत किया गया। राजयोगिनी राधा दीदी ने कहा कि जैसे संगीत में अलग-अलग सुर होते हुए भी उनके सामंजस्य से मधुर ध्वनि उत्पन्न होती है। उसी प्रकार विभिन्न धर्मों के विचार मिलकर शांति और एकता का निर्माण करते हैं। इस दौरान सभी धर्माचार्यों को शॉल, पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में हरपाल सिंह जग्गी, मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना नूरी, शैलेंद्र जैन, फादर लॉरेंस डेविन, भिक्षु देवेंद्र, इस्कॉन के आनंदी वल्लभ, प्रेम सिंह बहाई समेत सभी धर्मों के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.