चंदौली, जनवरी 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां के समुदपुर स्थित भारत एकता मंच काशी की ओर से बुधवार को सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता विषय पर सेवा शिक्षा और संस्कार, जय भारत मंच की यही पुकार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत एकता मंच का उद्देश्य है कि सभी लोगों को एक मंच पर लाकर कुरीतियों को दूर कराएं। तभी सर्व धर्म समाज और राष्ट्रीय एकता का उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश सारे जहां से अच्छा था, है और आगे सदा रहेगा। हमारे देश में जो है विभिन्न सांस्कृतिक विरासत है वह दुनिया के दूसरे देशों में नहीं है। लोग भाईचारे का भाव पैदा करें। इससे विवाद और छूआछूत खत्म होते हैं। इसीलिए भारत एकता मंच बनाया गया जो राष्ट्रीय सेवक संघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.