आरा, दिसम्बर 21 -- -जिला कोर ग्रुप की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा -अखगांव आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में हुई बैठक आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के संदेश प्रखंड के अखगांव आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ विजेता कुमारी की अध्यक्षता में जिला कोर ग्रुप के सदस्यों की उन्मुखीकरण बैठक की गई। इसमें मुखिया प्रतिनिधि, स्वयंसेवक और फाइलेरिया रोगी सक्रिय रूप से शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इसमें इसके प्रसार, लक्षणों के प्रकट होने में लगने वाले समय, प्रभावित होने वाले शरीर के अंगों, नाइट ब्लड सर्वे, एमएमडीपी अभ्यास, व्यायाम, हाइड्रोसील ऑपरेशन और दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में चर्चा की गई। विशेष रूप से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो आगामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.