बागपत, जनवरी 25 -- कस्बे में आयोजित सर्वखाप सम्मान समारोह में सामाजिक कुरूतियों पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने नशा, दहेजप्रथा, ब्रहमभोज, दिखावा जैसे अनेक विषयों पर विचार रखे। कुरूतियों को समाज से दूर करने का प्रस्ताव पारित किया। कस्बे के शिक्षाविद उमेश शर्मा को ब्राह्मण समाज सर्वखाप की पगडी पहना कर चौधरी घोषित किया गया। कस्बे में रविवार को सर्वखाप चौधरियों का जमावड़ा रहा। खाप चौधरियों में अनेक वक्ताओं ने समाज में फैली कुरूतियों के खिलाफ अपने विचार रखे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सभी समाज के लोग मिलकर रहे, यही खाप पंचायतों का उददेश्य है। पहले खाप के निर्णय के चलते अनेक मामले कोर्ट कचहरी के बिना सुलझ जाते थे। कुरूतियों को दूर करने के लिए सभी अपने बच्चों पर ध्यान दे। हर तरह का नशा दुखदा...