रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- खटीमा, संवाददाता। सर्राफ पब्लिक स्कूल में सोमवार को नवरात्र और दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों और भगवान राम के चरित्र को नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य अजय बंसल ने उप प्रधानाचार्य कार्तिक चक्रवर्ती एवं सभी कोऑर्डिनेटर्स के साथ मां दुर्गा और भगवान राम के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और तर्कों के माध्यम से मां दुर्गा के नवरूपों का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी बताया। कार्यक्रम में भगवान राम के चरित्र का चित्रण और अंत में रावण के पुतले का दहन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में सभी को नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.