अमरोहा, फरवरी 4 -- हसनपुर, संवाददाता। आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने नगर निवासी एक सर्राफ के यहां पत्नी के चांदी के आभूषण गिरवी रखकर कर्ज पर पैसा ले लिया। वह ब्याज समेत पैसा लौटाकर आभूषण लेने आया तो चांदी महंगी होने की वजह से सर्राफ की नीयत डोल गई। उसने अभद्रता करते हुए दुकान से मजदूर को भगा दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आभूषण वापस कराने की गुहार लगाई गई है। थाना सैदनगली के गांव कनेटा की मढैया निवासी छत्रपाल ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने 25 मार्च 2023 में आर्थिक तंगी के कारण अपनी पत्नी के 222 ग्राम चांदी के तीन खंडुआ नगर के एक सर्राफ के पास दस हजार रुपये में गिरवी रखे थे। छत्रपाल का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करता है, जिसके कारण वह रुपयों का बंदोबस्त नहीं करा सका। अब वह ब्याज समेत कर्ज की धनराशि वापस कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.