बरेली, जनवरी 4 -- शेरगढ़। रविवार को सर्राफ व्यापारी की दुकान से महिला चोर झाले चुरा ले गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। शेरगढ़ के बाजार रोड स्थित रजा ज्वेलर्स पर एक महिला व युवक सुबह 11 बजे पहुंचे। उन्होंने सर्राफ जुनैद खां से सोने के झाले और टाप्स दिखाने को कहा। महिला ने पसंद आने पर 22 हज़ार रुपये के टाप्स खरीदे और व्यापारी को भुगतान कर दिया। इसके बाद फरार हो गई। व्यापारी जब सामान रखने लगा तो एक जोड़ी झाले कम थे। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो महिला एक जोड़ी सोने के झाले चोरीकर साथ आए युवक को देते दिखाई दे रही है। व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। व्यापारी से बताया कि चोरी हुए झाले करीब एक तोले के थे जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी।

हिंदी...