लखनऊ, जनवरी 23 -- लखनऊ। सैरपुर में गुरुवार रात दुकान के बाहर सीढ़ियों पर रखे 12 लाख के जेवर से भरे बैग को चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने सैरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सराफ राम दयाल सोनी के मुताबिक उनकी रैथा रोड पर राधे श्याम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह जेवर से भरा बैग लेकर दुकान से बाहर निकले। उन्होंने बैग सीढ़ियों पर रखा और दुकान में ताला लगाने लगे। ताला बंद करने के बाद जब वह पीछे मुड़े तो जेवर भरा बैग गायब थो। यह देखकर रामदयाल के होश उड़ गए। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बैग नहीं मिला। राम दयाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर मनोज कोरी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे गए है। उनमें चोर जेवर भरा बैग ले जाते हुए दिखे। पुलिस ने आरोपियों को पक...