बिजनौर, दिसम्बर 15 -- नांगल सोती। सर्राफा व्यापारी से साइबर ठगों ने बैंक का सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के नाम पर साढ़े दस लाख रूपये की ठगी की है, जिसमें पुलिस ने ठगी का शिकार हुए सर्राफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट और बीएनएस में धोखाधड़ी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में साइबर अपराधियों ने नांगल सर्राफा व्यापारी रविंद्र कुमार कौशिक के बैंक खाते से 10 लाख 51 हजार रूपये ठगकर उनका खाता निल कर दिया। उन्होने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पास 13 नवम्बर को एक नम्बर से कॉल आई। कॉलर ने उन्हें बताया कि आप सीनियर सिटीजन हैं, जिसका कार्ड पीएनबी द्वारा बनाया जाना है। व्यापारी के मना करने पर कॉलर ने बताया कि अब यह जरूरी हो गया है। फिर दूसरे नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई और कॉलर ने आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा डेबि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.