शामली, दिसम्बर 2 -- सर्राफा व्यापारी से तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक कर और चांदी-सोने के जेवरात समेत नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी सर्राफा व्यापारी ओमवीर वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ज्वेलरी की दुकान इस्लामपुर घसोंली में है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन अज्ञात युवक आए और तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। धमकी देकर बदमाशों ने उनसे एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी सोने की कान की बाली, आधा ग्राम सोना, 500 रुपये नकद, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के कागजात छीन लिए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ओमवीर वर्मा ने तुरंत कांधला थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.