पीलीभीत, फरवरी 9 -- पूरनपुर, माधोटांडा। सर्राफा दुकान पर गिरवी डाले गए कई लोगों के सोने का जेवरात हड़पकर व्यापारी भाई फरार हो गए। पीड़ितों ने ब्याज सहित उसका मूलधन भी चुकता कर दिया। जेवर मांगने पर व्यापारी और उसके भाई ने पीड़ितों जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव डगा के रहने वाले यामीन खां पुत्र मसीर खां ने बताया कि उन्होंने दो बर्ष पूर्व अपने सोने के जेवर पारस अग्रवाल और प्रशात अग्रवाल की दुकान पर गिरवी रखे थे। उनके अलावा गांव के ही यासीन ने पांच तोला सोना, चार अंगूठी भी गिरवी डाली। यासीन खां ने एक लाख अस्सी हजर रुपए अन्य जेवरात बनवाने के लिए भी दिए थे। इसके साथ ही जाबिर खां ने चार तोला सेाना, तफसीर खां ने दो तोला और जाकिर खां ने भी दो तोला सोना उनकी दुकान पर गिरवी रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.