शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्टेट हाईवे स्थित बालाजी आभूषण भंडार का शटर तोड़कर चोरी के प्रयास की घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। व्यापारी की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई, लेकिन घटना के बाद से बाजार में दहशत का माहौल है। शुक्रवार देर रात आदेश गुप्ता की सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोर भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर दुकानदार की नींद खुल गई। बाहर निकलकर शोर मचाने पर घने कोहरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। फुटेज मिलने के बाद पुलिस जांच तेज करने का दावा कर रही है। बावजूद इसके, एक दिन बाद भी सुराग न मिलने से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और गश्त बढ़ाई जानी ...