रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- बाजपुर। सर्राफा की दुकान पर काम करने वाला एक कर्मचारी करीब 5.50 लाख रुपए की कीमत के आभूषण लेकर फरार हो गया। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य रोड स्थित नीलम ज्वेलर्स के स्वामी अमन गर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान पर अनिमेष काले पुत्र अधीर काले निवासी कोलेपारा जांगल पारा हुगली वेस्ट बंगाल पिछले करीब दो वर्षों से काम कर रहा था। आरोप लगाया कि बीते 20 सितंबर को अमन ने करीब 5.50 लाख का सोना अनिमेष काले को साफ करने के लिए दिया था, लेकिन उसके बाद से लगातार उसका नंबर बंद आ रहा है। बताया कि अनिमेष के काशीपुर स्थित उसके किराए के मकान में जाकर देखा तो वहां से पता चला कि वह अपना सामान लेकर फरार हो गया है। अमन गर्ग ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.