बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में जिला अध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा के नेतृत्व में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा व ईओ अंगद गुप्ता से वार्ता किया। वार्ता के दौरान सर्राफा व्यापारियों पर तीन लाख 62 हजार से लेकर 92 हजार तक लगाएं गये लाईसेंस शुल्क के नोटिस पर वार्ता हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की ओर से दुकानों का कामर्शियल हाउस टैक्स दिया जा रहा है। इस पर नए लाइसेंस शुल्क लगाया जाना उचित नहीं है। मांग किया कि सर्राफा व्यापारियों को भेजे गये नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए। नगर अध्यक्ष हरिओम प्रकाश ने कहा कि लाइसेंस शुल्क छोटे से छोटे व्यापारियों पर लगा दिया गया है, जो अनुचित है। उन्होंने अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ से मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.