लखनऊ, दिसम्बर 13 -- गुड़ंबा इलाके में ज्वेलरी की दुकान खोलकर बाराबंकी निवासी पिता-पुत्र ने 18 लोगों से करीब 30.40 लाख के गहने और नकदी लेकर भाग गए। दुकान बंद होने पर पीड़ितों ने संपर्क किया तो उनको धमकी दी गई। पीड़ितों ने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह से शिकायत की। उनके आदेश पर गुड़ंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिश्रपुर निवासी सुधी उपाध्याय के मुताबिक, बाराबंकी के कुर्सी पुरवा निवासी राहुल सोनी ने पिता गिरीश चंद्र सोनी के साथ मिलकर मिश्रपुर में ही राहुल ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोली थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पूर्व वह पति के साथ उक्त दुकान गई और 3.50 लाख रुपये के पुराने जेवर नए बनाने के लिए दिए थे। जेवर देकर रसीद भी ली थी। उनके अलावा खुशनूर, वंदना, गुलशन, खुशी गौतम, मंजू गौतम, ज्योति, संदीप कुमार, सुनीता, विनय, निशान सिंह, रुकैय्या,...