गढ़वा, जनवरी 2 -- गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत इस सप्ताह गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सर्राफा व्यवसाय से जुड़े लोगों को संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में विशेष रूप से आभूषण व ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े सर्राफा व्यापारी और ज्वेलर्स को आमंत्रित किया गया है ताकि प्रशासन और इस व्यवसायिक वर्ग के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। संवाद के दौरान उनकी समस्याएं, सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे और उनके निराकरण की दिशा में प्रयास किया जाएगा। यह कार्यक्रम अगले बुधवार को सुबबह 11 बजे सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, सभागार में आयोजित होगा। प्रशासन की ओर से सभी आमंत्रित सर्राफा व्यवसायियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में स्वैच्छिक सहभागिता का अनुरोध किया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.