मुरादाबाद, जनवरी 7 -- सर्राफा कमेटी बाजार गंज के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कमेटी के महामंत्री पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पांच जनवरी थी। इस दौरान केवल मनीष गोयल ने ही नामांकन कराया। इसलिए कमेटी के सदस्यों की सहमति से मनीष गोयल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस मौके पर अंकुर गोयल, प्रशांत अग्रवाल, अविष्कार सिंघल, अंशुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल मल्लू, राहुल सिंघल, सचिन अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...