साहिबगंज, सितम्बर 3 -- कोटालपोखर। आदिवासी गांव झरना टोला ऊपर टोला के सकल मुर्मू की पुतोहू सविता मुर्मू (22) को मंगलवार की सुबह एक जहरीले सांप ने काट लिया। इससे वो बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार, सविता सुबह घर की लिपाई-पोताई करने के दौरान घर में रखे घड़ा के पीछे बैठे सांप ने हाथ में डंस लिया। इसकें बाद परिजन ओझा गुणी बुलाकर झाड़ फुंक कराने लगे। इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे हिरणपुर अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...