खगडि़या, अक्टूबर 5 -- अलौली। एक प्रतिनिधि शनिवार को अलग अलग जगहों पर सर्पदंश से सीमावर्ती सहरसा जिले के एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं एक महिला मुर्छित हो गई। बताया जा रहा है कि सहरसा जिले के धनपुरा पंचायत के भुरका घाट गांव के रहने वाले शिवम शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र नरेश शर्मा की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह वह अपने घर में काम कर रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिसके बाद वह मुर्छित हो गया।उसे आनन फानन में इलाज के लिए अलौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपना रही है। वहीं दूसरी ओर संझौती के फूलो यादव की पत्नी शांति देवी को भी एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे वह मुर्छित हो गई। उसका इलाज अलौली पीएचसी में किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.