साहिबगंज, जुलाई 21 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधा नगर थाना क्षेत्र के प्यार पुर गांव में एक वृद्ध को सांप काट लेने से मूर्छित हो गया। मिली जानकारी के प्यार पुर निवासी सैफुद्दीन शेख (65) सोमवार को सुबह मकई के खेत पर काम कर रहा था तभी एक सांप ने काट लिया। जिससे वह मूर्छित हो गया। आसपास काम कर रहे लोगों को पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...