प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के कुर्मियान निवासी 55 वर्षीय झरीराम वर्मा राजगीर था। सोमवार रात खाना खाने के बाद बरामदे में सो गया। रात में दो बजे करीब उसे सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल जं गए। जहां हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां देररात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...