फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- शिकोहाबाद के डाहिनी में खेत में पानी लगाते समय एक युवक को सर्प ने काट लिया। जिससे युवक अचेत हो गया। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील कुमार पुत्र रामनरेश मंगलवार की रात अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान युवक को सर्प ने काट लिया। सर्प दंश से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...