सिमडेगा, जुलाई 2 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केरिया चकोड़बेरा गांव निवासी जीरामणि बागे नामक एक महिला की मौत हो गई। जबकि उनके 13 वर्षीय पुत्र एल्विस बागे की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में चल रहा है। घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। महिला जीरामणि अपने पुत्र एल्विस बागे के साथ रात को जमीन में चटाई बिछाकर सो रही थी। इसी क्रम में सांप ने दोनों को काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजनों ने मां-बेटे को निजी वाहन की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में जीरामणि की मौत हो गई। वहीं पुत्र एल्विस की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, विधायक प्रतिनिधि समी आलम, भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.