गढ़वा, नवम्बर 23 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव निवासी स्व उद्देश्वर राम की पत्नी 50 वर्षीया संगीता देवी सांप के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह रविवार को अपने खेत में रखे धान को निकाल रही थी। उसी दौरान सांप ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...