सोनभद्र, अप्रैल 3 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा भुतहवा टोला में बुधवार रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। नधिरा भुतहवा टोला निवासी 40 वर्षीय राजपति पत्नी बाबूनंदन रविवार को अपने खेत में गेंहू की कटाई कर रही थी। खेत में एक बबूल का पेड़ था जब वह वहीं पर गेहूं की कटाई करने लगी, इतने में सांप ने आकर डंस लिया। सर्प के डंसते ही चिखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। परिजनों ने उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचे, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद मध्य प्रदेश स्थित बैढ़न जिला चिकित्सालय ले गये और वहां उपचार चला। उपचार के बाद परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.