पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटगामा गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध की सर्प दंश से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत के उपसरपंच अभिनव पोद्दार के 70 वषीय पिता रामकिशुन पोद्दार बुधवार दोपहर घर के पीछे गया था। जहां जहरीले सांप ने डंस लिया। इलाज के लिए जीएमसीएच पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना पर जिप उपाध्यक्ष निरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह,सासंद निगरानी समिति अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपसरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मदन लाल मंडल, स्थानीय पैक्स अध्यक्ष नौशाद आलम, पंसस अर्जुन कुमार मंडल, सरपंच सोमनाथ पोद्दार आदि उपसरपंच के आवास भटगामा पहुंचकर शोकाकुल परिजन से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.