बोकारो, नवम्बर 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उलगढा पंचायत के छतर बोरवा में रविवार को संतोष ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र राजू ठाकुर सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए आई इ एल गोमिया स्थित अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए बी जी एच बोकारो रेफर कर दिया। यह घटना रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। किस सर्पदंश का शिकार हुआ, उसकी जानकारी नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि उलगढा पंचायत के छतर बोरवा निवासी संतोष ठाकुर का करीब 12 वर्षीय पुत्र राजू ठाकुर रविवार को घर के बगल स्थित खेत की ओर गया था, तभी उसे एक सांप ने काट दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.