गढ़वा, नवम्बर 15 -- गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पतहरिया गांव निवासी हीरा राम की छह वर्षीय पुत्री काजू कुमारी को शुक्रवार को सांप ने डंस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। संबंध में परिजनों ने बताया कि काजू अपनी बहन के साथ घर के दरवाजे के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान उसके दायां पैर में सांप ने डंस लिया। जानकारी मिलने पर परिजन ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में इलाजरत काजू की हालत स्थिर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...