बांदा, जुलाई 4 -- बांदा। संवाददाता पैलानी कस्बा निवासी 32 वर्षीय रामनरेश गुरुवार रात कमरे के अंदर था, तभी सर्प ने डस लिया। कमासिन थानाक्षेत्र के छिलोलर गांव निवासी 18 वर्षीय आरती गुरुवार रात कमरे के अंदर सामान निकालने गई थी तभी सर्प ने डस लिया। पैलानी कस्बा निवासी 35 वर्षीय अज्जू गुरुवार रात खेत से घर लौट रहा था। सर्प ने उस लिया। जसपुरा थानाक्षेत्र के मवईघाट निवासी 32 वर्षीय फूलकली पत्नी मनोज शाम को खेत से घर जा रही थी, तभी सर्प ने डस लिया। खुरहंड गांव निवासी आठ वर्षीय श्रद्धा पुत्री पवन घर के अंदर खेल रही थी, तभी सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...