पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- पूरनपुर। संवाददाता खेत में घास काटने के दौरान एक महिला को सर्प ने डंस लिया। इसके अलावा एक अन्य महिला को भी सर्प ने डंस लिया। दोनों महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलरिया खास की रहने वाली मीना देवी दोपहर में खेत पर घास काटने गई थी। इसी दौरान उनको सर्प ने डंस लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा गांव खमरिया पट्टी के रहने वाली पार्वती को भी सांप ने डंस लिया, उनको भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाओं को पीलीभीत रेफर किया गया है। चिकित्सक के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.