गिरडीह, जुलाई 9 -- गावां। गावां प्रखंड में सर्पदंश से दो महिलाएं गंभीर हो गई है। दोनो को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि चरकी निवासी अफसाना खातून पति मुमताज आलम एवं मंझने निवासी रेणु देवी पति सचिन शर्मा को सांप ने काट लिया है। सर्पदंश के बाद आनन-फानन में दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति में दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार चरकी निवासी अफसाना खातून अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। वहीं मंझने निवासी रेणु देवी खेत के तरफ गई थी। जहां एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...