समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के पतैलिया वार्ड 12 में शुक्रवार को सर्पदंश से एक तीसरी वर्ग की छात्रा की मौत हो गई। मृतिका भरोसी दास की पुत्री किरण कुमारी (9) बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किरण कुमारी शुक्रवार की दोपहर बाद घर में सोई थी। तभी शरीर पर विषैला सर्प आ गया। शरीर पर सर्प देखकर किरण उसे हाथ से हटाकर भागना चाही इसी दौरान सर्प किरण के हाथ में काट लिया। जबतक परिजन उसे ईलाज के लिए ले जाने हेतु वाहन मंगवाया तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गई है। मृतिका छ: बहन और दो भाई में सबसे छोटी थी। किरण की मौत पर मृतिका की माता सुमित्रा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। स्थानीय मुखिया राज कुमार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...