गढ़वा, जून 20 -- सगमा। धुरकी थानांतर्गत सगमा गांव के झुनूकिया टोला में सर्पदंश से डेढ़ वर्षीया दूध मुंही बच्ची की मौत हो गई। वहीं मां की स्थिति गंभीर बनी हुआ हैं। जानकारी के अनुसार सगमा गांव निवासी राजू पाल बुधवार को अपने झोपड़ीनुमा घर में थे। उसकी पत्नी अपने डेढ़ वर्षीया बच्ची को बिस्तर पर सो रही थी। उसी दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब राजू मौके पर पहुंचे तो सांप पर करैत सांप देखकर उसके होश उड़ गए। सर्पदंश से बच्ची की स्थिति गंभीर हो गई। वहीं उसकी मां बाल बाल बच गई। परिवार वालों ने सांप को मौके पर ही मारने के बाद शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राजू आनन फानन में बच्ची को झाड़फूंक के लिए ले गए। उसी दौरान बच्ची की स्थिति गंभीर हो गई। उसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद...