भभुआ, अगस्त 9 -- अपने गांव के लोगों के साथ सासाराम में गया था काम करने खाना खाकर रात में सोने के दौरान युवक को सांप ने डंस लिया (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जमुनीनार के एक युवक की मौत सांप के डंसने से हो गई। मृतक 24 वर्षीय उमेश चेरो अधौरा थाना क्षेत्र के जमुनीनार निवासी मदन चेरो का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ सासाराम में मजदूरी करने गया था। खाना खाकर शुक्रवार की रात सोने के बाद उसे सांप ने डंस लिया। उसने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। उसके मजदूर साथी उसे सासाराम के सदर अस्पताल ले गए, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसके बाद उसे अधौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार ने भी उसकी स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.