गढ़वा, नवम्बर 5 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत पचौर गांव निवासी अनिल प्रसाद की पुत्री 11 वर्षीया फ्रूटी कुमारी सांप के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि घर के पास खेत में आलू लगा था। उसे देखने गई थी। उसी बीच सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...