हाजीपुर, अगस्त 9 -- महुआ। सर्पदंश से छोटी बहन की मौत हो गई जबकि बड़ी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना शुक्रवार की भोर में महुआ के समसपुरा वार्ड संख्या 02 में घटी। मृतिका करीब 11 वर्षीया संध्या कुमारी समसपुरा वार्ड संख्या 02 निवासी नथुनी सहनी की पोती और कमलेश सहनी की पुत्री थी। वहीं नंदनी कुमारी की हालत गंभीर बनी है। मिली जानकारी के अनुसार नंदिनी और संध्या दोनों सगी बहनें एक साथ बिछावन पर सोई थी। इसी बीच विषैले सांप ने दोनों को डंस लिया। यह जानकारी घर के लोगों को सुबह में तब मिली जब उसे उठाने गए तो मुंह में झाग देखा। इसके बाद घर वाले पहले तो झाड़ फूंक में कुछ समय गंवाया। बाद में उसे इलाज के लिए सर्पदंश निवारण केंद्र मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। जहां रास्ते में छोटी संध्या की मौत हो गई। जबकि बड़ी बहन नंदिनी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.