गढ़वा, दिसम्बर 12 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव निवासी मधुसूदन घर दुबे का पुत्र जयंद्र धर दुबे गुरुवार को सांप काटने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जयंद्र अपने खेत में पानी पटाने के लिए गया हुआ था। उसी क्रम में सांप ने उसके हाथ में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...