गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा। चिनियां थानांतर्गत डोल गांव निवासी 32 वर्षीय ओम प्रकाश प्रजापति को सांप ने डंस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि ओम प्रकाश अपने खेत में लगे गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान उसके दायां पैर में सांप ने डंस लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...