जमुई, अक्टूबर 13 -- जमुई। सदर प्रखंड क्षेत्र के छठ्ठू धनामा गांव में बीते शनिवार की देर रात सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गयी। मृतक किसान छठ्ठू धनामा गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप साव था। बताया जाता है कि मृतक दिलीप साव शनिवार की देर रात शौच के लिये निकला था। इसी दौरान सांप ने काट लिया। परिजन के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक दिलीप साव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। दिलीप साव की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.