एटा, नवम्बर 7 -- पत्नी के संग खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकित्रत हो गए पहुंच गए। किसान को घर लेकर पहुंचे। तब तक हालात गंभीर हो चुकी थी। परिवार के लोग फर्रूखाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी सुग्रीव सिंह (50) पुत्र खरब सिंह गुरुवार की दोपहर अपनी पत्नी सुमनदेवी के साथ आलू की फसल की सिंचाई कर रहे थे। पानी लगाते समय अचानक से सांप निकला। सांप ने सुग्रीव सिंह को डस लिया। सांप के डसते ही वह गिर गया। पति के चीखने की आवाज सुन पत्नी पास पहुंची तो वहां पर सांप बैठा हुआ था। शोरगुल की आवाज सुन आसपास खेतों में काम रहे लोग वहां पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे फर्रुखाबाद जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही सुग्र...