लातेहार, जुलाई 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डूमर टोला में बुधवार को सर्पदंश से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार बालूमाथ डूमर टोला निवासी राजेश मुंडा का 16 वर्षीय पुत्र अनिल मुंडा अपने घर के समीप टहल रहा था । इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद उसे आनन-फानन में परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। वहीं स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए अचेतावस्था में उसको रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.