भागलपुर, अगस्त 6 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मुसहरी टोला में सर्पदंश से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय बुचो महतों के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि वृद्ध घर में सोया हुआ है। घर में ही कुछ लकड़ी रखा हुआ था। लकड़ी के बीच सर्प घुसा हुआ है। बताया जाता है कि देर रात में सर्प ने वृद्ध को डंस लिया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए चौथम सीएचसी ले गए। सीएचसी जाने पर डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फिर शव को लेकर परिजन घर लेकर चले आए। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि परिजनों द्वारा वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। स्थानीय सरपंच पंकज भगत ने घटना की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.