लातेहार, सितम्बर 8 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम भदईबथान निवासी कालीचरण यादव की पत्नी सरीता देवी उम्र चालीस वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गई। बीते सप्ताह महिला को खेत में काम करने के दौरान एक जहरीले सांप ने डंस लिया था। परिजन तत्काल उसे नवजीवन अस्पताल तुम्बगड़ा ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर होती चली गई। एक सप्ताह तक जीवन और मौत से जूझने के बाद रविवार की दोपहर रांची रिम्स में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने परिवार की सहारा थीं और उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। उनके दो लड़की और एक लड़का तीनों अविवाहित हैं और सभी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.